ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 87 पोकलेन मशीन को किया जब्त

09-Jul-2022 11:18 AM

BHOJPUR : अवैध बालू खनन के खिलाफ भोजपुर स्पेशल टास्क फाॅर्स और बिहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहटा थाना क्षेत्र में सोन नदी के तटवर्तीय सुरौन्धा और पथलैटिया गांव में छापेमारी हुई. इसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान 87 पोकलेन मशीन जब्त की गई. इन गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 43 करोड़ आंकी गई है. 


इस छापेमारी में कोईलवर और बिहटा के बीडीओ-सीओ, बड़हरा, कोईलवर और बिहटा थाने की पुलिस भी मौजूद थी. सोन नदी के पास अचानक पुलिस बल को देखकर तस्कर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद पोकलेन मशीन को जब्त कर किया. पुलिस जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, बालू के बंकरनुमा टीमों, नहरनुमा जलाशयों, खेतों और बगीचों में खड़ी की गई पोकलेन गाड़ी मिलती गई. चार पोकलेन भोजपुर के कोईलवर और 83 से अधिक बिहटा थाने के पथलौटिया गांव में बरामद हुई. 


जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सुरौंधा टापू पर बालू माफियाओं ने बंदूक की नोक पर बालू खनन का खेल शुरू किया था. इन माफियाओं ने स्थानीय लोगों को भी खदेड़ दिया था. जिससे टापू के लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया था. हालांकि इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन पर वर्चस्व स्थापित कर चुके सफेदपोश धनकुबेरों को बड़ी आर्थिक चोट पहुंची है. उन्हें करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है. छापेमारी के सिलसिले में 83 पोकलेन बरामद होने की एफआईआर बिहटा थाना और 4 पोकलेन गाड़ी बरामद होने की एफआईआर कोईलवर थाने में हुई है. 


पुलिस के अनुसार पथलौटिया गांव अवैध बालू खनन करने वाले का सोन नदी क्षेत्र में सबसे बड़ा कुख्यात अड्डा है. यहां बड़ी संख्या में पोकलेन गाड़ी रखी जाती है. सुरौंधा टापू पर बालू माफिया 900 एकड़ सरकारी भूमि से मिट्टी हटाकर बालू को काटकर तस्करी करते हैं. जिससे ऐतिहासिक टापू के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. बालू माफियाओं बंदूक की नोक पर बालू खनन का खेल करते हैं. इन माफियाओं स्थानीय लोगों को भी खदेड़ दिया था. हालांकि इसके दोषी खुद स्थानीय लोग ही थे, जिन्होंने शुरू में बालू माफियाओं को अपने खेत काटने की छूट दी थी