Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया
16-Jul-2022 10:50 AM
PATNA : बालू के अवैध खनन से जुड़े मामले में बिहार सरकार ने 2 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया था। सितंबर महीने में आईपीएस अधिकारी सुधीर पुरीका और राकेश दुबे की संलिप्तता अवैध बालू खनन से जोड़ते हुए इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया था। दोनों को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब लगभग साल भर बाद भी इन दोनों आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो पाई है। एक बार फिर अधिकारियों के निलंबन को बढ़ा दिया है। अब यह दोनों आईपीएस अधिकारी 17 जनवरी 2023 तक निलंबित रहेंगे।
दरअसल, बालू के अवैध खनन मामले में सस्पेंड किए गए दोनों अधिकारीयों की मुसीबत और बढ़ गई है। भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे और औरंगाबाद के तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार पोरिका को अब 17 जनवरी 2023 तक सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के निलंबन को छह महीने तक बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों अफसरों ने बालू के अवैध उत्खनन में शामिल लोगों की मदद की थी, जिसके बाद से दोनों अफसरों पर आय से ज्यादा संपत्ति मामले की जांच चल रही है।
आपको बता दें, पहली बार 27 जुलाई 2021 को इन दोनों अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई की जांच रिपोर्ट और बिहार डीजीपी की अनुशंसा पर 60 दिनों यानी 24 सितंबर 2021 तक के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके बाद इनका निलंबन पहले 120 दिन यानी 22 जनवरी 2022 तक ओर फिर 180 दिन यानि 21 जुलाई 2022 तक बढ़ाई गई थी। वहीं, एक जुलाई 2022 को निलंबन समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की थी। उनके निलंबन को अब 21 जुलाई 2022 से अगले 6 महीने यानी 17 जनवरी 2023 तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई है। फिलहाल, दोनों पर आय से ज्यादा संपत्ति मामले की जांच चल रही है।