ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / एवीएन स्कूल के संचालक रामाशीष यादव पर नकेल, विजिलेंस जब्त करेगी संपत्ति

एवीएन स्कूल के संचालक रामाशीष यादव पर नकेल, विजिलेंस जब्त करेगी संपत्ति

04-Sep-2019 08:21 AM

By 13

PATNA : पटना के राजीव नगर स्थित जिस एवीएन स्कूल से फर्जीवाड़े का बड़ा खेल खेला जाता था उसके संचालक रामाशीष सिंह यादव की अवैध संपत्ति ज़ब्त करने की तैयारी है। विज्ञान एवं प्रावैधिक की विभाग में आशु लिपिक रहे रामाशीष सिंह यादव की लगभग एक करोड़ 42 लाख की अचल संपत्ति विजिलेंस जब्त करेगी। निगरानी कोर्ट ने रामाशीष यादव की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था, जिस पर पटना हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि रामाशीष यादव की संपत्ति को जब्त करने के लिए निगरानी स्वतंत्र है। रामाशीष यादव अपने प्राइवेट स्कूल में प्रतियोगिता परीक्षाओं का सेंटर लेकर सेटिंग कर आता था और छात्रों को गलत तरीके से इन परीक्षाओं में सफलता दिलाता था रामाशीष यादव के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।