Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
24-Jun-2023 10:10 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में अक्सर जमीनी विवाद का मामला निकल कर सामने आता रहता है और सीएम भी इसको लेकर काफी सख्त दिखते हैं और तुरंत निपटारा करने का निर्देश भी जारी करते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां पिछले कई महीनों से जमीनी विवाद को लेकर एक महिला काफी परेशान है। इसने अपनी समस्या को लेकर आला अधिकारियों से भी मुलाकात किया है, लेकिन कौई भी सूद नहीं लिया। जिसके बाद अब इस महिला ने महिला विकास मंच से मदद मांगी और अब यह टीम पहुंची तो मामला और बिगड़ गया।
दरअसल,मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र नीलम चोंक के समीप उस समय हो हंगामा की स्थिती उत्पन्न हो गई। जब एक महिला की फ़रियाद पर राजधानी पटना से महिला विकास मंच की तीन सदस्यीय टीम एक मकान विवाद सुलझाने पहुंची तो विपक्षी दल की महिला उग्र हो गई और हमला भी बोल दिया। जिसके बाद महिला विकास टीम को इस हमले से पीछे हटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि, नीलम चौक के निवासी फोजिया खान के द्वारा राष्ट्रीय महिला विकास मंच पटना में मकान विवाद को लेकर शिकायत दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद अब इसको लेकर पटना से तीन सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची। इस टीम में महिला विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष फाईमा खातून और मंच के अध्यक्ष रानी जायसवाल के साथ हाईकोर्ट के महिला अधिवक्ता भुमती कुमारी शामिल थी। यह टीम दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का निपटारा करने पहुंची थी। लेकिन, इसी दौरान महिला विकास मंच पर हमला बोल दिया।
वहीं, इस मामले में विपक्षी पार्टी मो. जफर खां के द्वारा आरोप लगाया गया कि पटना से आई महिला टीम के द्वारा मेरे दुकान में ताला लगवा दिया गया। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। जबकि आवेदक फौजीया खान द्वारा बताया कि हमारा दुकान पूर्व के मकान मालिक के द्वारा किराया पर लगाया गया था,जिसका एग्रीमेंट 2009 में ही खत्म हो गया।
इसके बावजूद भी जफर खां एवं उनके पुत्रों इमरान खां उर्फ रॉकी, इबरार खां उर्फ पेंटल, इब्तेखार उर्फ बिट्टू,नदीम के द्वारा मकान पर अवैध कब्जा जमाते हुए दकान को खाली नहीं किया जा रहा है और मकान व दुकान को हड़पने के लिऐ एक फर्जी आदमी को कलकत्ता से बुलवाकर उसके द्वारा मेरे घर को बिक्री करवाने के लिए 20 जून को रजिस्ट्री ऑफिस में आवेदन भी डाल रखा है। विवाद के बाद दोनो पक्षों द्वारा कोतवाली थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
इधर, पटना से आई महिला विकास मंच के सदस्यों द्वारा मो. जफर खां और उसके परिजन सहित पुलिस पर बदसलुकी का आरोप लगाया है और इस बाबत उन्होंने मुंगेर पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप में शिकायत की है। जिसमें कहा गया कि महिला के साथ बदतमीजी की गयी है। अब इसको लेकर हाईकोर्ट में परिवाद दायर करने की बात भी कही जा रही है।