Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-Feb-2024 02:04 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार में बालू माफिया का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन इस तरह की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर समाने आ रहा है। जहां अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच अवैध गोलीबारी शुरू हो गई है। दोनों ओर से जमकर पथराव की गई है। उसके बाद अवैध खनन करने वाले लोग जो हथियार से लैस थे ताबड़तोड़ फायरिंग की है। नगर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर इस बात की पुष्टि की है।
एसपी ने बताया कि,गया में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिश नगर में अवैध बालू की ढुलाई को लेकर गोलीबारी की वारदात हुई है। यहां अवैध बालू की गाड़ी को रोकने को लेकर दो पक्षों में विरोध हुआ है। ताबड़तोड़ फायरिंग में इकबाल नगर के दो युवक को पैर और हाथ में गोली लगी है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर हैं।
वहीं, घटना की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार और एसपी टाउन पीएन साहू कोतवाली, डेल्हा ,चंदौती सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थानीय लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ की गई है। इसको लेकर एसपी ने बातचीत में कहा कि अवैध खनन के रोकने के विरोध में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली लगने से दो युवक जख्मी हुए हैं जिनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इधर,गोलीबारी और पथराव के बाद रामशिला, पहासवर और इकबाल नगर में संचालित सभी दुकानें बंद हो गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। जानकारी हो कि प्रत्येक सुबह अवैध खनन करने वाले बालू तस्कर सैकड़ों के संख्या में ट्रेक्टर से फल्गु नदी से बालू का उठाओ करते हैं ।जिस पर ना तो पुलिस का नियंत्रण है और ना ही खनन विभाग की अधिकारियों का।