गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Apr-2024 12:11 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब एक ताजा मामला लखीसराय से आ रहा है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह घटना पहाड़पुर गांव के समीप का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है।
दरअसल, लखीसराय में ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। मृतकों में एक पंचायत रोजगार सेवक व ऑटो चालक शामिल हैं। सोमवार को हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। यह घटना पहाड़पुर गांव के समीप मुंगेर-सूर्यगढ़ा नेशनल हाइवे पर हुई है।
बताया जा रहा है कि एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग मुंगेर से सूर्यगढ़ा जा रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से एक कार आ रही थी। मेदनीचौक थाना से पहले पहाड़पुर अंतर्गत फुलवा ढाला के पास मुंगेर-सूर्यगढ़ा NH-80 पर अचानक दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी। यहां सड़क पर बने गड्ढे से बचाकर ऑटो को निकालने के चक्कर में दोनों गाड़ी आपस में भिड गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान किरणपुर पंचायत के रोजगार सेवक शेखपुरा निवासी पंकज कुमार सिंह (उम्र 32 साल) व ऑटो चालक सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है जो बंशीपुर वार्ड नंबर 6 के रामजी महतो का पुत्र है। वहीं जख्मी की पहचान बंशीपुर चांयटोला निवासी श्रवण कुमार और पीरीबजार थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी संदीप चौरसिया के पुत्र कमल किशोर के रूप में हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उधर, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। वहीं टो और कार दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी में पुलिस जुटी है। वहीं इस सड़क हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।