राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
22-Mar-2021 06:29 PM
GOPALGANJ: फुलवरिया थाना के सेलारकला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस दौरान 10 लोग घायल हो गए जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो पर सवार दर्जनभर लोग फुलवरिया से मीरगंज जा रहे थे तभी एक कार से सीधी भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय सगीर आलम के रुप में हुई जो कटेया थाना क्षेत्र के टेर खेमराज गांव के रहने वाले थे वही 35 वर्षीय दुर्गेश महतो भाटपोइयां गांव के निवासी थी। इस घटना में ऑटो सवार दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
घायलों में मृतक सगीर आलम की पत्नी अमरीबानी बेगम, उनकी पुत्री सबीना खातून भी शामिल हैं। वही कटेया थाने के बनकटियां टोला टांण गांव निवासी राजेश राम, गिरधरपोइयां गांव के सुग्रीव यादव, फुलवरिया बथुआ बाजार के मुहर्रम मियां, छतु बथुआ गांव के बुंदेला साह, जाहिर अली, संग्रामपुर रायमल गांव की शबनम परवीन और उनके बेटे शामिल हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।