मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
30-Dec-2020 08:23 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : सदर अस्पताल में एक बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है. सुई देने के बहाने एक अज्ञात महिला नवजात बच्चे को लेकर भाग गई है. बच्चा गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
औरंगाबाद सदर अस्पताल में बच्चा चोरी की यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि प्रसव वार्ड से एक महिला नवजात बच्चे को लेकर भाग निकली. दरअसल रफीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी शीला देवी अपनी एक परिजन को प्रसव करावाने सदर अस्पताल पहुंची थी, जहां एक बच्चे ने जन्म तो जरूर लिया. मगर थोड़ी ही देर के बाद एक अनजान महिला वहां पहुंची और उसे लेकर वहां से रफुचक्कर हो गयी.
परिजनों ने बताया कि दवा लेने वो थोड़ी देर के लिये बाहर निकले थे, तभी वार्ड में एक महिला पहुंची जिसे उन्होंने अस्पतालकर्मी समझा और सुई दिलवाने के नाम पर उस अनजान महिला को सौंप दिया. इधर इस मामले के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने सिविल सर्जन से मुलाकात की और पुरे मामले से उन्हें अवगत कराया. मामले की जानकारी के बाद सिविल सर्जन डा. अकरम अली ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जल्द ही बच्चे को ढुंढ़ निकाला जाएगा.