ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / औरंगाबाद में कार पार्किंग को लेकर विवाद, 4 लोगों की मौत, 2 की...

औरंगाबाद में कार पार्किंग को लेकर विवाद, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक

15-Jan-2024 05:55 PM

By First Bihar

AURANGABAD: दुकान के आगे कार लगाने को लेकर दुकानदार और कार सवार 5 लोगों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार सवार ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली वहां मौजूद एक बुजुर्ग ग्रामीण को लग गयी। जिसके बाद आनन-फानन में घायल को अन्य ग्रामीण नबीनगर अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार सवार पांचों लोगों की जमकर पिटाई कर दी। 


मॉब लिंचिंग की इस घटना में 3 कार सवार की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस दौरान एक ग्रामीण की भी मौत हो गयी। कुल 4 लोगों की मौत हुई है जिसमें एक ग्रामीण भी शामिल है। घटना जपला-नबीनगर मार्ग पर औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरियां मोड़ के पास की है। 


मृत ग्रामीण की पहचान नबीनगर थाना के महुअरी गांव निवासी 60 वर्षीय रामशरण चौहान के रूप में हुई है। वही ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बने कार सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल कार सवार अपराधियों का नबीनगर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया है। 


मामले की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मो. अमानुल्ला खां घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर नबीनगर थाना की पुलिस कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाएं हुए है। मौके पर फॉरेंसिक साईंस लैब (एफएसल), पटना की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।