ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

ATS और NCB का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नाव से 600 करोड़ की ड्रग्स जब्त; 14 नशे के सौदागर अरेस्ट

28-Apr-2024 05:06 PM

By First Bihar

DESK: गुजरात में भारतीय तट रक्षक बल, एटीएस और एनसीबी ने एक पाकिस्तानी नाव से 86 किलोग्राम ड्रग्स को जब्त किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 600 करोड़ रुपए आंकी गई है। भारतीय तट रक्षक बल, एटीएस और एनसीबी ने अरब सागर में एक कार्रवाई की है। पाकिस्तानी नाव से 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटीएस और एनसीबी के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी नागरिकों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एटीएस की टीम पर अपनी नाव चढ़ाने की कोशिश की लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को धर दबोचा। सुरक्षा एजेंसिया पिछले दो दिनों से इंटरनेशनल समुद्री सीमा के पास भारतीय जल क्षेत्र के भीतर अभियान चला रही थीं।


वहीं दूसरी ओर गुजरात एटीएस और एनसीबी की टीम ने गुजरात और राजस्थान में नशीला पदार्थ बनाने वाली चार इकाईयों पर छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 230 करोड़ रुपए की नशीला पदार्श मेफेड्रोन जब्त की गई है।