Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी
14-Mar-2020 08:15 AM
PATNA : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी पटना में अब स्वाइन फ्लू में भी दस्तक दे दी है. शुक्रवार को पटना में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद स्वाइन फ्लू से पीडित लोगों की संख्या 6 हो गई है.
यह सभी मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना के एनएमसीएच स्थितआरएमआरआई की वायरोलॉजी लैब में इन मरीजों का टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव पाए गए हैं. शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से एक गायघाट, दूसरा मचछरहटा और तीसरा हरनौत का रहने वाला है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है,जिसे इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है.
कोरोना वायरस के बीच स्वाइन फ्लू का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में अगर इजाफा हुआ तो यह सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द साबित होगा. आरएमआरआई के निदेशक डॉ पी दास ने बताया है कि कोरोनावायरस के नमूनों की जांच के लिए भी उनके यहां इंतजाम है और इसी जांच के क्रम में कभी-कभी स्वाइन फ्लू का वायरस डिटेक्ट हो जाता है. स्वाइन फ्लू अक्सर इंसानों में जानवरों से संक्रमण के दौरान फैलता है. जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है वह कोरोनावायरस का टेस्ट कराने आरएमआरआई पहुंचे थे. दोनों वायरस के लक्षण करीब-करीब एक जैसे हैं, लिहाजा टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस की जगह स्वाइन फ्लू की पहचान की गई है.