ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / ATM क्लोनिंग कर एक घंटे में उड़ाए 65 हजार, एफआईआर दर्ज

ATM क्लोनिंग कर एक घंटे में उड़ाए 65 हजार, एफआईआर दर्ज

02-Oct-2020 11:54 AM

DESK : कोरोना काल में साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा होते जा रहा है. साइबर अपराधियों ने इस बार राजधानी के एजी कॉलोनी इलाके में रहने वाले एलएनटी फाइनेंस कंपनी के एडिशनल ट्रेनिंग मैनेजर सिद्धार्थ श्रीनेत को शिकार बनाया है. उनके खाते से गुरूवार को साइबर अपराधियों ने 65 हजार रुपये एक घंटे के अन्दर उड़ा दिये.


एक घंटे के भीतर सात बार दो अलग अलग एटीएम से पैसे निकले गए.  इसकी सूचना उनको एसएमएस के जरिये मिली. उन्हें मेसेज आया की उनके खाते से सात बार में एक घंटे के भीतर पैसे निकले गए. छह बार 10-10 हजार और एक बार 5 हजार रुपयों का निकासी हुआ. बहादुरपुर व कंकड़बाग स्थित दो बैंक के एटीएम से रुपयों को निकाला गया है. पैसे निकलने की जानकारी होने पर मैनेजर ने सीधे बोरिंग रोड स्थित एचडीएफसी बैंक को इसकी लिखित  शिकायत की उन्होंने इस संबंध में शास्त्रीनगर थाने में भी एफआईआर दर्ज कराया है.

खाते से रकम उड़ाने के पीछे एटीएम क्लोन किये जाने का शक है. पीड़ित का कहना है कि वह खुद फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं. आये दिन हो रहे साइबर क्राइम के चलते वह नेट बैंकिंग, एटीएम से राशि निकासी व नगदी के लेनदेन को लेकर बेहद सावधान रहते हैं. उनके द्वारा न तो अपना एटीएम किसी को दिया गया है और न ही पिनकोड व ओटीपी ही किसी से शेयर की गई है. एटीएम मेरे पास मौजूद होने के बावजूद खाते से 65 हजार रुपये उड़ा दिये गये. इसके पीछे एटीएम क्लोनिंग गैंग के सदस्यों का हाथ हो सकता है. शास्त्रीनगर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि गया पीड़ित मैनेजर की ओर से दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. शातिरों को पकड़ने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी.