ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के श्रमिकों की मदद कर रहे हैं अश्विनी...

दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के श्रमिकों की मदद कर रहे हैं अश्विनी चौबे, खुद करते हैं मॉनिटरिंग

03-Apr-2020 11:58 AM

BUXAR : पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया. इस बीच जो जहां थे वहीं फंस गए. बिहार के हजारों की संख्या में श्रमिक अन्य राज्यों में फंसे हैं. 

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों ने  फेसबुक, ट्विटर, फोन के माध्यम से गुहार लगाई थी. जिसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित राज्यों के जिलों के डीएम एवं अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी सारी व्यवस्था को पूरा करने को कहा है. इसके साथ ही  वे स्थानीय बीजेपी के कार्यकर्ता, बिहार के संपन्न लोगों व सामाजिक संगठनों से भी उनकी मदद करने को कही. हर दिन वे  श्रमिकों से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं.अभी तक बड़ी संख्या में श्रमिकों को मदद पहुंचाई गई है.


हैदराबाद के बिस्कुट फैक्ट्री में काम कर रहे संजय यादव ने मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी.  उनके साथ 20 लोग बक्सर के हैं. सभी से संपर्क किया गया है. फैक्ट्री मालिक से भी बातचीत कर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. ऐस कई श्रमिक हैं जिनकी मदद की गई है. मंत्री जी खुद सबकी मॉनिटरिंग करते हैं.