ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजेकुशन (D.EL.ED.) वालों की नहीं होगी शिक्षक पद पर बहाली,...

डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजेकुशन (D.EL.ED.) वालों की नहीं होगी शिक्षक पद पर बहाली, NCTE ने बिहार सरकार को दिया निर्देश

06-Sep-2019 08:34 PM

By 9

PATNA: बिहार में डिप्लोमा इन एलेमेंट्री एजेकुशन (D.EL.ED.) करने वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं बन पायेंगे. नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग (NIOS) से डिप्लोमा करने वालों को शिक्षक पद पर नियुक्त करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने नकार दिया है. केंद्र सरकार की एजेंसी NCTE ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है, अब टीचर वही बनेंगे जिन्होंने TET की परीक्षा पास की हो. NCTE ने लिखा राज्य सरकार को पत्र NCTE का पत्र आज बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में पहुंचा है. पत्र में साफ कहा गया है कि D.EL.ED. करने वालों की नियुक्ति शिक्षक पद नहीं होगी. नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से डिप्लोमा सिर्फ उन शिक्षकों के लिए मान्य है जो पहले से नौकरी में हैं. 10 अगस्त 2017 से पहले नियुक्ति किये गये शिक्षकों के लिए ही 18 महीने का डिप्लोमा मान्य है. NCTE ने साफ किया है कि क्लास एक से आठवीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दो साल का शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स ऊतीर्ण होना जरूरी है. राज्य सरकार ने मांगा था निर्देश बिहार सरकार ने 29  सितंबर को NCTE को पत्र लिखकर ये जानकारी मांगी थी कि क्या नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग से D.EL.ED. पास करने वालों को शिक्षक पद पर नियुक्त किया जा सकता है. बिहार सरकार के पत्र के बाद NCTE ने अपने फैसले जानकारी दी है.