Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Nov-2021 05:03 PM
GAYA: इस वक्त बिहार के गया से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा कर लिया है. वहीं गया के SP ने बताया कि आरोपियों के पास से सारे साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही उनसे लगातार अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
बता दें प्रेम में सेक्सुअल हार्स करके प्रेमिका की वीडियो बनाना एक युवक को खासा महंगा पड़ गया. वहीं इस बात की भनक जब प्रेमिका के भाई को लगी तो उसने हत्या की ऐसी साजिश रची जिसे जानकर हर कोई दंग हो गया. बता दें प्रेमी ने प्रेमिका को अपने जाल में फंसा कर केवल उसका सेक्सुअल हार्स किया बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें और कुछ वीडियो भी निकाल ली. इसके बाद लड़की के साथ लगातार ब्लैकमेल करने लगा. जब इस बात का पता लड़की के भाई को लगा तो उसने सीधे ही प्रेमी को रास्ते से हटाने प्लान बना लिया और हत्या की साजिश रच डाली.
यह मामला फ़ास्ट फ़ूड दुकानदार सोनू गुप्ता हत्या का मामला बिहार के गया जिले से है. जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर लिया. पुलिस ने बताया कि लड़की के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी. 16 नवंबर की देर रात गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा मोड़ के पास फास्ट फूड दुकानदार सोनू गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक सोनू गुप्ता का एक लड़की के साथ प्रेम का ममला चल रहा था जिसकी जानकारी लड़की के भाई को हो गई. गया एसपी राकेश कुमार ने मीडिया कर्मियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोनू गुप्ता ने युवती का कुछ अश्लील वीडियो भी ले लिया था. इस वीडियो के माध्यम से ही मृतक सोनू गुप्ता लड़की के साथ ब्लैक मेलिंग कर रहा था. जब इस बात की जानकारी लड़की के भाई मंगल रजक उर्फ सूरज रजक को हुई तो उसने अपने दोस्त सिंटू कुमार के साथ मिलकर लड़के की हत्या करने का प्लान बनाया.
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को जब सोनू गुप्ता किसी काम से देर रात घर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए दोनों युवकों ने पहले पेट में चाकू मारा उसके बाद गला रेत दिया. इसके बाद मौके पर ही सोनू गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना में इस्तमाल की गई चाकू, खून से सना कपड़ा और चप्पल साथ ही एक मोबाइल भी बरामद किया गया है.