ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / अस्टिटेंट प्रोफ़ेसर बहाली का रास्ता साफ़, शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी को भेजी लिस्ट...

अस्टिटेंट प्रोफ़ेसर बहाली का रास्ता साफ़, शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी को भेजी लिस्ट

19-Mar-2023 09:11 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कई महीनों से अपनी बहाली का इंतजार कर रहे सहायक प्राध्यापकों यानी अस्टिटेंट प्रोफ़ेसरों के लिए अच्छी खबर है। पिछले कई महीनों से जिन वजहों से उनकी बहाली पर तलवार लटकी थी। अब इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि,  बिहार में जल्द ही 461 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होने वाली है। इसको लेकर अब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कुलसचिवों को लेटर लिखकर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। 


दरअसल, 24 फरवरी को पटना हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की थी। जिसके बाद इसकी बहाली प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हालांकि, चयनित और आयोग द्वारा अंतिम प्रक्रिया पूरा कर लेने वालों को इससे बाहर रखा गया था। अब इसी के आधार पर शिक्षा विभाग इस सहायक प्राध्यापकों की लिस्ट यूनिवर्सिटी को भेजी है। इसके बाद अब इनलोगों की जल्द ही बहाली शुरू की जाएगी। 


मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया कि, विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा जिन विषयों में बहाली अनुशंसा इस वाद का अंतिम रूप से निष्पादन के पूर्व विभाग को प्राप्त हो चुके थे और विभागीय स्तर से विश्वविद्यालयों को अनुशंसा भेजी जा चुकी है, उनकी बहाली जल्द शुरू कराएं। 


आपको बताते चलें कि, इसके तहत जिन विषयों में बहाली होना है उसमें अरबी, अंगिका, सांख्यिकी, लोक प्रशासन, मानवशास्त्र, फारसी, भूगर्भ शास्त्र, धर्मशास्त्र, गांधी विचार, पत्रकारिता व जनसंचार, भोजपुरी, कर्मकांड, पुराण, रसियन, प्राकृत, कार्मिक प्रबंध एवं औद्योगिक संबंध, ज्योतिष, अंबेदकर विचार, इलेक्ट्रॉनिक, व्याकरण, दर्शन, पाली, ग्रामीण अध्ययन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, विधि और हिंदी विषय शामिल हैं।