बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
04-Sep-2022 11:24 PM
DESK : एशिया कप 2022 में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ और इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया से अपना बदला पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की टीम ने छह विकेट से भारत पर जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन पाकिस्तानी टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने टीम इंडिया के ऊपर यह जीत तय ओवर्स में एक गेंद रहते ही हासिल कर ली। 19.5 ओवर के अंदर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 182 का लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम की तरफ से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी मोहम्मद रिजवान खेली। मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में 42 रन की धुआंधार पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने काफी एक्स्ट्रा रन भी दिए। गेंदबाजी के दौरान अंतिम ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने कई व्हाइड बॉल भी डाली। 19वें ओवर में गेम पलट सकता था अगर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक कैच नहीं छोड़ते। आसान कैच ड्रॉप होने की वजह से भारतीय टीम का मनोबल भी नीचे गया।
पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। पाक कप्तान बाबर आजम केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि तीसरे विकेट के लिए पाकिस्तान के अंदर अच्छी साझेदारी हुई और भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने खूब धोया भी। इसके पहले भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बना पाई थी। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 28–28 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे जिसे एक गेंद पहले ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने हासिल कर लिया।