बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
04-Sep-2022 07:24 PM
DESK : एशिया कप 2022 में आज दूसरी बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। संडे को हो रहे इस सुपर मुकाबले के अंदर पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीता है और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।
पिछले मैच में हांगकांग के खिलाफ आराम करने वाले हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हो गई है। हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में मैच विनर साबित हुए थे। भारतीय टीम में इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कुल 3 बदलाव किए हैं। दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, यूज़वेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।
उधर पाकिस्तानी टीम की तरफ से आज मैदान में मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर ज़मान, खुश्दिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह को उतारा है।