ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / news / अश्विनी चौबे ने हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, बिहार में हवाई उड़ान...

अश्विनी चौबे ने हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, बिहार में हवाई उड़ान विस्तार पर हुई चर्चा

05-Sep-2020 03:39 PM

DESK: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. बिहार में हवाई उड़ान विस्तार एवं अन्य शहरों को नागरिक उड्डयन से जोड़ने पर दोनों मंत्रियों ने विस्तार से चर्चा की. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी दरभंगा एवं देवघर में बन रहे नए एयरपोर्ट एवं हवाई उड़ान की समीक्षा के लिए बिहार एवं झारखंड का दौरा इसी महीने करेंगे. इस मौके पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर भी उपस्थित थे. 


सांसद ने दरभंगा में तैयार हो रहे हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया. दरभंगा से हवाई सेवा यथाशीघ्र आरंभ करने पर चर्चा हुई. हवाईअड्डे का नामकरण मिथिला, मैथिल और मैथिली के धरोहर कवि कोकिल महाकवि बाबा विद्यापति के नाम पर करते हुए विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करने का आग्रह किया.  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाए. 


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भागलपुर को प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी उड़ान योजना में शामिल करने की अपील की.  उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को अवगत कराया कि भागलपुर बिहार की आर्थिक राजधानी है. देश-विदेश में सिल्क सिटी के रूप में जानी जाती है. उड़ान योजना में शामिल होने से आवागमन काफी सुगम हो जाएगा. इसके साथ ही अश्विनी चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर को भी उड़ान योजना में शामिल करने की अपील की. उन्होंने बताया कि बक्सर रामायण सर्किट में शामिल है. भगवान श्री राम की शिक्षा दीक्षा स्थली है. बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं. इस मौके पर उन्होंने बिहार के अन्य प्रमुख शहरों को भी इसमें शामिल करने का अनुरोध किया.