ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / आशुतोष शाही हत्याकांड में STF को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्त में आए दो...

आशुतोष शाही हत्याकांड में STF को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्त में आए दो शूटर; पिस्टल भी बरामद

10-Oct-2023 10:46 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को मुजफ्फरपुर के चर्चित आशुतोष शाही हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस टीम ने इस मामले के आरोपित उज्जवल को दबोच लिया। उसे पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में बाजार के बाहर मौजूद एक मकान से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 4.5 एमएम का एक अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 


जानकारी के अनुसार,  उज्जवल के पास से बरामद 4.5 एमएम की पिस्टल से ही आशुतोष शाही की हत्या हुई थी। हालांकि अभी बरामद पिस्टल और मृतक आशुतोष शाही के शरीर से बरामद बुलेट की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अगर यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाता है कि हत्या में उपयोग हुआ पिस्टल एक ही है तो आशुतोष शाही केस में पुलिस को एक अहम सुराग मिल जाएगा। जिससे आरोपियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। 


वहीं, मुजफ्फरपुर में आशुतोष शाही की हत्या के बाद वहां की पुलिस ने जानीपुर पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पर सघन छापेमारी की थी, लेकिन उस समय वह फरार हो गया था। पुलिस उसके घर पर लगे कैमरे का रिकॉर्डर और पूरा सेट जब्त करके ले गई थी। इसके बाद से वह लगातार फरार ही चल रहा था। उज्जवल उर्फ अवनीश मूल रूप से पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के भेलुरा रामपुर गांव का रहने वाला है। उसके साथ उसके खास सहयोगी शिवम उर्फ गोलू को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गोलू भी उसके साथ कई अपराध में भागीदार रहा है।


आपको बताते चलें कि, उज्जवल पर अपनी ही पंचायत रामपुर फरीदपुर के भूतपूर्व मुखिया नीरज कुशवाहा की हत्या का आरोप है। इस बार के चुनाव में जीतने के बाद नीरज मुखिया बने थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस हत्या में उज्जवल मुख्य आरोपित है और उसका हाथ ही इसके पीछे माना जाता है। कुछ समय बाद जब इस पंचायत में उप-चुनाव कराए गए, तो उज्जवल की मां चंचल देवी यहां की मुखिया बनी। बताया जाता है कि मुखिया बनाने में उसकी भूमिका काफी अहम रही है। उसके खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं।