गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Sep-2020 10:21 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी भी पूरी तैयारी में लगी हुई है. राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा का दौरा किया.
मंगलवार को बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा दौरे के दौरान राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने हर सुख-दुःख में लोगों का साथ देने का वादा किया. उन्होंने कहा की दर्जनों गाँवों के लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है. लोगों ने कहा की उनके अंदर श्री बाबू की छवि दिखती है. बरबीघा के लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया.
बरबीघा की जनता से आशुतोष ने कहा कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का वादा किया है लेकिन वो हर सुख-दुःख में उनके साथ रहेंगे. पिन्जरी, शेरपर, पुनेशरा, खोजागाछी, बबनबीघा गांवों का वो विकास करेंगे. मजबूत प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हो रही है. जल्द ही प्रत्याशी के बारे में वहां की जनता को बताया जायेगा.
शेखपुरा के भी लगभग एक दर्जन गांवों में भी आशुतोष ने जनसंपर्क किया. इस दौरान जनता का आशीर्वाद पाकर वह काफी खुश दिखें. बुधवार को आशुतोष राजगीर विधानसभा क्षेत्र में दौरा करेंगे.