मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
30-Jun-2021 03:16 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: रीगा प्रखंड के इमली बाजार स्थित तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। जिससे करीब दस लाख रुपये कीमत की मछलियां मर गईं। बताया जाता है कि 5 नवम्बर 2020 को प्रमोद सहनी ने मत्स्य विभाग से सरकारी पोखर लीज पर लिया था। जिसके बाद पैसा जमा कर तकरीबन मछली का बीज पोखर में डाला था। तकरीबन 9 माह में 2 लाख से अधिक का दाना भी मछली को खिलाया था।
प्रमोद साहनी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मछली पालन कर रहा था। मछलियों को तैयार करने में वह दिन-रात जुटा था। तालाब की सभी मछलियां पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी थी। लेकिन तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पूरे पोखर में जहर डाल दिया। जिससे करीब दस लाख रुपये की मछलियां मर गयी। मछलियों को देखकर प्रमोद सहनी काफी सदमें में है।
प्रमोद सहनी ने बताया कि किसी तरह कर्ज लेकर उन्होंने मछली पालन किया। वे 2001 से ही मछली पालन करते आ रहे हैं। कोलकाता में रहकर उन्होंने मछली पालन की पढ़ाई की थी। असामाजिक तत्वों की इस करतूत से प्रमोद सहनी काफी आहत हैं। तालाब की सभी मछलियां मर गईं।
जिसमें तकरीबन 10 क्विंटल रेहूं, भकुरा,कमल, काट समेत अन्य मछलियां नष्ट हो गयी। मछली में जहर होने के कारण इसे बाजार में भी नहीं बेचा जा सकता। सारी मछलियों को गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर दफनाना जा रहा है। असमाजिक तत्वों के इस रवैय्ये के कारण प्रमोद सहनी को भारी नुकसान हुआ है।