गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Oct-2024 08:19 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में एक प्राइवेट हॉस्टल के 50 से ज्यादा बच्चे खाना खाने से बीमार हो गये। खाने में छिपकली होने की बात सामने आ रही है। जिसके कारण एक साथ कई बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगी। आनन-फानन में बीमार बच्चों को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां अब सभी बच्चे खतरे से बाहर बताये जाते हैं।
घटना अरवल जिले के कुर्था प्रखंड का है जहां एक प्राइवेट स्कूल में खाना खाते ही बच्चे बीमार हो गये। आवासीय नेशनल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रह रहे बच्चों की तबीयत भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ गयी। जिसके बाद अचानक एक-एक कई कई बच्चों को उल्टी और सरदर्द की शिकायत होने लगी। इस तरह की शिकायत 50 से अधिक बच्चों में देखी गयी। जिसके बाद सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज शुरू हुआ।
जहां अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ निशा कुमारी, सिविल सर्जन कमलेश्वर नाथ सहाय अस्पताल पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि हॉस्टल में चावल और सब्जी बनी थी। सब्जी में छिपकली गिर गई थी। खाना खाने के बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी बच्चों को प्रिसिंपल ने अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फ़ूड पॉइजनिंग का केस है या नहीं यह जांच का विषय है। हालांकि शिक्षक इसे फूड पॉइजनिंग बता रहे हैं।