हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Dec-2022 03:37 PM
By mritunjay
ARWAL : बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराध से जुडी हुई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। आलम यह है कि अपराधी अपने बुरे मंसूबों को अंजाम देने के लिए रात और दिन का फर्क भी नहीं समझ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और मामला बिहार के अरवल जिला से निकल कर सामने आया है। यहां कुछ अपराधियों द्वारा एक नबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई और सबसे बड़ी बात यह है की इसमें असफल होने पर उसके द्वारा मारपीट कर नबालिग को जख्मी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के पिजरावां गाँव एक युवक ने नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की असफल होने पर मनचले युवक ने पीड़िता के के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद शोर- गुल सुनकर पीड़िता की मां और बहन पहुंची तो आरोपी युवक ने उसजके साथ ही बेरहमी से मारपीट की और मौके ए वारदात से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार को अन्य लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना जिले के कुर्था थाना इलाके का बताया जा रहा है। पीड़िता ने इस घटना के बाद कुर्था थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़िता ने बताया कि, गांव के ही एक युवक कोचिंग जाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी करता था। इसके बाद वह शुक्रवार की देर रात आरोपी घर में घुस गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता की माँ ने बताया की पहले भी आरोपी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा आपस में मिल बैठकर समझौता हो गई थी। लेकिन दुबारा से घटना को अंजाम दिया। इस घटना में पीड़ित लड़की का सिर फट गया और उसके बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई पीड़िता की मां को हाथ तोड़ दिया।
गौरतलब हो कि, इससे पहले भी जिले में दुष्कर्म का विरोध करने पर वहशी दरिंदे ने एक महिला के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। आग लगाकर महिला के घर का दरवाजा बाहर से लाक कर दिया था। इस दौरान घर में मां और बेटी मौजूद थी। जिसके बाद वह बुरी तरह झुलस गई थी और इलाज के दौरान दोनों कि जान भी चली गई थी। इसके बाद अब यह घटना जिले के पुलिस महकमा पर सवाल खड़ा कर रही है।