ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / अरवल में लू ने खोल दी तेजस्वी के दावे की पोल: हीटवेव से...

अरवल में लू ने खोल दी तेजस्वी के दावे की पोल: हीटवेव से अबतक 12 लोगों की मौत, अस्पतालों में कुव्यवस्था से मरीज हलकान, फर्श पर हो रहा इलाज

19-Jun-2023 01:38 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल में लू से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में लू से अबतक 12 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं जबकि सैकड़ों लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। मौसम विभाग की तरफ से लू को लेकर जारी अलर्ट के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ऐसे मरीजों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस बीच बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के दावे की पोल भी खोलकर रख दी है। अरवल सदर अस्पताल में बने लू वार्ड में ताला लटक रहा है और मरीजों को बेड तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे फर्श पर ही उन्हें अपना इलाज कराना पड़ रहा है।


दरअसल, अरवल में लू लगने से अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों को इलाज कराने के लिए बेड तक नसीब नहीं हो रहा है। गर्मी के मौसम शुरू होते ही सदर अस्पताल में 10 बेड का लू वार्ड बनाया गया था। जिसमें AC भी लगा है। हिट वेब के शिकार होकर बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। अभी तक लू वार्ड का ताला अस्पताल प्रशासन ने नहीं खोला है और ना हीं आज तक लू वार्ड में एक भी मरीज भर्ती किया गाय है। इमरजेंसी वार्ड का भी एसी खराब है, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


लू लगने से 12 लोगों की मौत के बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है हालांकि परिजन लू लगने से मौत की बात कहते हैं। परिजन भी बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले जा रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल बेहाल है। पिछले 4 दिनों से मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर दिया है। सदर अस्पताल में बेड की कमी के कारण फर्श पर ही लिटाकर गंभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन सफाई देती है कि मरीजों की संख्या बढ़ने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा की बदहाली को दूर करने का दावा किया था।