Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, बिहार के बाद अब इन दो राज्यों में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव Bihar Police Academy : बिहार पुलिस अकादमी में 2023 बैच के 1218 दरोगाओं का दीक्षांत परेड समारोह आज, महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारी bihar school time table : बिहार के सभी सरकारी स्कूलों की बदली समय सारणी, अब सुबह इस समय से शाम 4 बजे तक चलेगा स्कूल Bihar weather update : बिहार में अगले 48 घंटे तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी मुजफ्फरपुर में शिक्षक को पॉक्सो के तहत 3 साल की सजा, 6 वर्षीय बच्ची से बैड टच करने का था आरोप किशनगंज आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग: 16 छात्राएं बीमार, एक की हालत नाज़ुक पटना में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: 25 मोबाइल-लैपटॉप के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार बिहार के गृह मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा..लालू की प्रॉपर्टी सीज कर गरीब बच्चों के लिए खोलेंगे स्कूल मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: पोखरेरा टोल प्लाजा से 11 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया TCH EDUSERV का स्थापना दिवस, स्कॉलरशिप योजना की हुई घोषणा
09-Dec-2023 08:16 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल पुलिस ने टॉप 10 लिस्ट में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो साल से दोनों फरार थे जिसे पकड़ने में पुलिस को आज सफलता मिली है। अरवल एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने एक टीम का गठन किया।
जिसमें महेन्दिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के नेतृत्व में अरवल पुलिस के अलग-अलग इकाई टीम के बेहतर कोर्डिनेशन ने कई दिनों से फरार चल रहे अरवल जिले के दो टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो० कासिम ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गयी और जिले के दो टॉप 10 अपराधकर्मी जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे।
दोनों को उनके घर अरई देवी बिगहा थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद से दबोचा गया। अरवल जिला की विशेष टीम ने दोनों को दाउदनगर थाने की मददसे गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तार दोनों आरोपी मेहन्दिया थाना काण्ड सं0-87/21 दिनांक 12.07.2021 धारा-395/397 भा०द०वि० के अभियुक्त थे जो करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे।
उक्त काण्ड में दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला करा दिया गया था लेकिन वह पुलिस की डर से लुका छिपी कर फरार चल रहे थे शुक्रवार की देर रात अरवल प्रहार टीम प्रभारी जयकिशोर पासवान, कलेर थाना का पु०अ०नि० शमशेर आलम, अरवल प्रशिक्षु ०पु०अ०नि० धीरज कुमार अरवल थाना, अरवल डी०आई०यू० टीम एवं प्रहार टीम अरवल के द्वारा एक साथ कोर्डिनेशन बनाकर छापेमारी की और सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सकलदेव राजवाड़ उर्फ सकलदेव राजवंशी,पिता-बिरबल राजवंशी उम्र करीब 40 वर्ष एवं मधेशी राजवंशी पिता बुधन राजवंशी उर्फ खुट्टी राजवंशी, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। ये ग्राम-अरई देवी बिगहा, थाना-दाउदनगर,जिला-औरंगाबाद का रहने वाले है। इन पर महेन्दिया थाने के अलावे कलेर थाना, दाउदनगर थाना में पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है।