ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

अरवल के बाद अब गया में फर्जीवाड़ा: कोविड वैक्सीन का पहला डोज लेने वालों में राबड़ी देवी, हेमंत सोरेन सहित कई नेताओं का नाम

07-Dec-2021 07:28 PM

DESK: बिहार के अरवल जिले के बाद अब गया जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वैक्सीनेशन और कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा थमने का नहीं ले रहा है। बिहार के गया जिले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गयी है। फर्जीवाड़ा के इस मामले में टिकारी थाने में केस दर्ज कराया गया है।    


इससे पहले अरवल के करपी एपीएचसी में इसी तरह का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। यहां वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों के नाम शामिल थे। फर्जीवाड़ा मामले में अरवल के साथ-साथ अब गया का भी नाम जुड़ गया है। 


गया के टिकारी का यह मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू के एक फोन नंबर पर केस दर्ज कराया है। जबकि दो मोबाइल नंबर अभी बंद है। जिसके कारण लोकेशन की जानकारी नहीं हो पा रही है। गया के सिविल सर्जन के आदेश पर टिकारी थाने में केस दर्ज कराया गया है। टिकारी प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र अलीपुर की एएनएम उषा कुमारी का मोबाइल नंबर को कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोविड वैक्सीनेशन पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड के रूप में दर्ज किया गया था। 


एएनएम का यूजर और पासवर्ड चार हायर वैक्सीनेटर बबन कुमार, उमाशंकर सिंह, आकाश कुमार और रविराज को मुहैया कराया गया था। लेकिन उस यूजर और आईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए कुछ राजनीतिक लोगों का वैक्सीनेशन उस आईडी से 7 दिसंबर को किया गया। इस बात की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आईडी और यूजर को तत्काल बंद कर दिया गया। फिलहाल साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच कर रहे हैं।