गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Jan-2024 10:06 PM
By mritunjay
ARWAL: नीतीश सरकार ने अरवल के एडीएम को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार अरवल जिले में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। संजय कुमार पर वरीय अधिकारी की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
सीनियर अफसर की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया दिया है। एडीएम संजय कुमार के खिलाफ बंदोबस्त कार्यालय से संबंधित कार्यों में लगातार शिकायत मिलने, नकारात्मक कार्य करने,अनुशासनहीनता,स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने तथा वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने संबंधी गंभीर आरोप था।
इसके बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय पटना आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया है। अपर समाहर्ता संजय कुमार के खिलाफ आरोपों की विस्तृत जांच के लिए आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही चलने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।