ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नहीं रहे अरुण जेटली, AIIMS में ली अंतिम सांस, देश में शोक की...

नहीं रहे अरुण जेटली, AIIMS में ली अंतिम सांस, देश में शोक की लहर

25-Aug-2019 12:09 PM

By 3

DELHI : इस वक्त की बड़ी राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली का दिल्ली एम्स (AIIMS) में निधन हो गया है. अरुण जेटली ने 67 साल की उम्र में आज दोपहर 12.07 बजे अंतिम सांस ली. https://youtu.be/xd83G6ci6tQ आपको बता दें कि 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. जेटली डायबिटीज के मरीज थे. उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका था. कुछ दिनों पहले उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चला था. जेटली के निधन से राजनीति जगत के साथ पूरे देश में शोक की लहर है. बीजेपी ने इस महीने अपने दो चहेते नेताओं को खो दिया है. इससे पहले 6 अगस्त को सुषमा स्वराज का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. बीमार रहने के कारण ही उन्होंने दूसरी मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया था. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नई मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 29 मई को पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से नई सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते. राज्यसभा सदस्य जेटली ने कहा था कि पिछले 18 महीनों से वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इसलिए भविष्य में किसी जिम्मेदारी से खुद को दूर रखना चाहेंगे तथा इलाज एवं स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे.