मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
28-Dec-2020 10:34 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : भारत के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की आज 68वीं जयंती है. इस मौके पर आज पूरा देश उनको श्रद्धांजली दे रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली की जयंती के अवसर पर पटना के कंकड़बाग के नवनिर्मित पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जेडीयू बीजेपी के रिश्ते की नींव रखने वाले अरुण जेटली के जयंती के मौके पर हम उन्हें याद कर रहे हैं. अरुण जेटली जैसे शख्सियत कोई दूसरा नहीं हो सकता है. अरुणाचल प्रदेश में जदयू के तोड़ने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि अब जेडीयू के नेता भी कह रहे हैं कि अरुणाचल की घटना का असर बिहार के सरकार पर नहीं पड़ेगा.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में 5 साल हम सरकार मजबूती से चलाएंगे. वहीं नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं बनने के सवाल पर सुशील मोदी ने पर्दा उठाते हुए कहा कि यह बात उस वक्त किया जब बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव परिणाम आए और जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था. उसके बाद नीतीश कुमार ने खुद मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात कही थी. जिसके बाद जेडीयू,बीजेपी के कई नेताओं ने समझाने का काम किया. खुद बीजेपी ने कहा कि आपके चेहरे और आपके नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा गया है इसलिए आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे. साथ ही साथ सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा कि अरुण जेटली अगर जिंदा होते तो किसानों का आंदोलन जो पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त चल रहा है वह नहीं चलता. अरुण जेटली होते तो कोई ना कोई रास्ता निकाल लेते.बता दें कि आज अरुण जेटली की जयंती है और बिहार सरकार इसे राजकीय समारोह के रुप में मनाती है.