ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Arrah Crime News: रंगदारी नहीं देने पर आलू व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल...

Arrah Crime News: रंगदारी नहीं देने पर आलू व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे कारोबारी, खदेड़कर पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा

20-Nov-2024 07:11 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने आलू व्यवसायी पर गोली चला दी। फायरिंग कर रहे अपराधियों को पुलिस में दौड़कर दबोच लिया। दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के आर नवादा थाना क्षेत्र पूर्वी गुमटी के पास की है जहां देर शाम रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक आलू व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।


 इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस दौरान आलू कारोबारी बाल-बाल बच गये। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्रॉस मोबाइल के जवानों ने खदेड़कर दो बदमाशों में से एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग भी जुट गए। जिसके बाद पकड़े गए बदमाश की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।


 बताया जाता है कि पीड़ित दुकानदार नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी स्व. श्रीभगवान गुप्ता के पुत्र आलू कारोबारी विनोद कुमार गुप्ता है। वह पेशे से थोक आलू-प्याज का बिजनेस करते हैं। पूर्वी गुमटी स्थित कुलपति आवास के पास अपना दुकान चलाते हैं। दो बदमाश उनसे रंगदारी मांगने आए थे। 


जब रंगदारी देने से विनोद गुप्ता ने इनकार कर दिया तब बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। किस्मत अच्छी थी कि आलू व्यवसायी बाल-बाल बच गये। उधर घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और मामले की छानबीन में जुट गए। वही पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।