Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
13-Apr-2023 10:16 PM
By First Bihar
ARRAH: आरा में आरपीएफ ने छापेमारी कर अवैध रेलवे टिकट का कारोबार करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रेलवे टिकट के दलाल का नाम गोलू बताया जा रहा है जिसे बड़हरा के मिल्ली गांव से आरपीएफ ने दबोचा है। गोलू नामक दलाल के पास से आरपीएफ ने कई रेलवे टिकट, कैश, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को सूचना मिली थी कि आरा में अवैध रेल टिकट का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरपीएफ जवान ग्राहक बनकर रेलवे टिकट बनाने एक दुकान में पहुंचे थे जहां से गोलू दलाल को गिरफ्तार किया गया। गोलू मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता सहित कई जगहों का टिकट यात्रियों को आसानी से उपलब्ध कराता था।
इन टिकटों को वह ज्यादा दामों पर बेचा करता था। मजबुरीवश लोग उससे टिकट खरीदते थे। गोलू इस तरह रेलवे को चूना लगाते आ रहा था। वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी किसी ने दे दी। जिसके बाद आरपीएफ की टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया।
आरपीएफ की टीम ने गोली को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कैश, टिकट, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इस रैकेट में और भी कई लोग शामिल है। गोलू की निशानदेही पर उन सभी को भी पकड़ा जाएगा।