ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आर्म्स एक्ट मामले में JDU नेत्री मंजू वर्मा की जजमेंट टली, 16 जनवरी...

आर्म्स एक्ट मामले में JDU नेत्री मंजू वर्मा की जजमेंट टली, 16 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

06-Jan-2023 07:58 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ चल रहे आर्म्स एक्ट के मामले में एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश मुंशीलाल गौतम के न्यायालय में जजमेंट नहीं सुनाया गया है। दरसअल, एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश मुंशीलाल गौतम का  दूसरे जिला में तबादला किया गया है जिस कारण विशेष न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा मामले में जजमेंट नहीं सुनाई है।


बता दें कि, मुजफ्फरपुर बालिका गृह जांच के दौरान सीबीआइ के डीएसपी ने मंजू वर्मा के घर में रखी पेटी से  50 जिंदा कारतूस जब्त किया था। जिसके बाद इस कारतूस को सीबीआई की टीम द्वारा चेरिया बरियारपुर पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं,इसी थाने में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला 143/2018 दर्ज कराया था। अब इसी मामले को लेकर अदालत में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा भी उपस्थित थे। लेकिन, इस जजमेंट को टाल दिया गया गया। 


जानकारी हो कि, मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के मामले में जजमेंट नहीं होने की मुख्य वजह एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश मुंशीलाल गौतम का दूसरे जिला में तबादले के बाद अब तक इस मामले में किन्हीं का विशेष न्यायाधीश के रूप में पदस्थापना नहीं होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, अब यह मामला तब तक लंबित चलेगा जबतक एमपी एमएलए न्यायालय  में किन्हीं विशेष न्यायाधीश का पदस्थापना नहीं हो जाता है। हालांकि मुकदमा जजमेंट पर निश्चित रहने के कारण आज पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा न्यायालय में सदेह हाजिर हुए थे। अगली सुनवाई 16 जनवरी 2023 को रखी गई है।


गौरतलब हो कि, जेडीयू नेत्री मंजू वर्मा जब बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग की मंत्री थीं। तभी,इनकी नाक के नीचे बालिका गृह कांड घटित हुआ था, जहां 34 लड़कियों के साथ रेप की घटना घटी थी। इस कांड के उजागर होने के बाद मंजू वर्मा पर इस्तीफे का दबाव बना और आखिरकार उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना भी पड़ा था। इस पूरे मामले में कथित रूप से मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के भी शामिल होने की बात सामने आई थी।