ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान कार से 45 बोतल शराब बरामद, कल्याण विभाग...

लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान कार से 45 बोतल शराब बरामद, कल्याण विभाग का लगा है नेम प्लेट

23-Apr-2020 04:08 PM

ARARIYA: बिहार में लॉकडाउन में भी शराब की तस्करी की जा रही है. जिस कार से 45 बोतल शराब बरामद किया गया है उस पर कल्याण विभाग का बोर्ड लगा था. पुलिस ने यह कार्रवाई अररिया के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने की है. 

तस्करों ने लगाया था बोर्ड

पुलिस ने लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान कार को पकड़ा. कार को चेक किया तो उसमें 45 बोतल शराब था. कार में 2 लोग सवार था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और गाड़ी को जब्त कर लिया. लॉकडाउन में दोनों शराब की खेप पहुंचाने जा रहे थे.

कल्याण विभाग का लगा था बोर्ड

जिस नई कार से शराब की तस्करी की जा रही थी. उस पर कल्याण विभाग का बोर्ड लगा हुआ है. इसके बारे में जब पुलिस ने तस्करों से पूछा तो दोनों ने बताया कि लॉकडाउन में कोई गाड़ी को नहीं रोके, इसलिए कल्याण विभाग का बोर्ड आगे लगाया था. इस बोर्ड के सहारे ही वह कई जगहों पर शराब की खेप पहुंचा चुके हैं. फिलहाल पुलिस तस्करों के निशानदेही पर कई जगहों पर कर्रवाई कर रही है.