ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

चौकीदार के अपमान पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, DM और SP से मांगी रिपोर्ट

 चौकीदार के अपमान पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, DM और SP से मांगी रिपोर्ट

22-Apr-2020 03:51 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. अररिया में चौकीदार के अपमान पर मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. अररिया के डीएम और एसपी से इस पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी हैं.

मानवाधिकार आयोग ने अररिया के डीएम और एसपी से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है. दोनों को रिपोर्ट 6 मई तक देने को कहा गया है. आयोग ने माना है कि यह मामला मानवाधिकार आयोग का बनता है. इसलिए जो भी दोषी है उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए. 

कृषि पदाधिकारी ने किया था अपमानित

यह विवाद अररिया जिले के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से जुड़ा हुआ है. अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुंडागर्दी दिखाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार को सड़क पर बेइज्जत किया था.  चौकीदार का कसूर केवल इतना था कि उसने लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी की गाड़ी रोक डाली. दसअसल आज सिपाही यह जानकारी लेना चाह रहा था कि गाड़ी किसकी है लेकिन इतनी सी बात पर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार भड़क गए उन्होंने चौकीदार की ऐसी की तैसी कर दी.