मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
28-Feb-2024 06:15 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता हासिल हुई है। फारबिसगंज बंधन बैंक के कर्मचारी से 12 लाख रुपये की लूट 22 फरवरी को हुई थी इस लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल मुख्य सरगना समेत चार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी एसपी अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि बीते 22 फरवरी को बधन बैंक की फारबिसगंज शाखा से फुलकाहा बंधन बैंक ब्रांच के शाखा प्रबंधक अपने तीन सहयोगियों के साथ बारह लाख रूपया लेकर टाटा इंडिगो कार से संध्या के समय फुलकाहा ब्रांच जा रहे थे। तभी रामपुर ओभर बीज के आगे पावर हाउस के पास एन एच 57 पर बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा कार को ओभर टेक कर रूपया से भरा बैग लूट कर फरार हो गये थे।
लूट की घटना के क्रम में कार को ओभरटेक करने के दौरान हथियार के भय से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान भागने के क्रम में अपराधकर्मी का एक बाईक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके कारण कार पर सवार तीन बंधन बैंक के कर्मी एवं एक अपराधी जख्मी हो गये थे। घटनास्थल से जख्मी अपराधकर्मी भागने का प्रयास कर रहा तभी ग्रामीणों ने उसे घर दबोचा। लेकिन तबतक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपराधकर्मी को स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया।
इस कांड के लिए तत्काल एसपी के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी। जिसकी कमान फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज को सौंपी गई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। उक्त छापामारी टीम के द्वारा बंधन बैंक फारबिसगंज एवं बंधन बैंक से घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। साथ ही अपराधकर्मी के भागने के दिशा में एन एच 57 पर पुर्णिया से लेकर अररिया एवं जोगबनी तक फारबिसगंज से जुड़े हुए सभी प्रमुख मार्गों के करीब सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
तकनिकी साक्ष्यों संकलन के आधार पर पश्चिम बंगल के दालकोला, सिलीगुड़ी आदि जगहों पर छापामरी किया गया। तब जाकर इस कांड का उदभेदन हुआ। तब अररिया और पुर्णिया पुलिस के संयुक्त छापामारी में मास्टर माइंड मो जावेद को इस घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही लूट की राशि से खरीदी गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एसपी ने बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनके नाम दीपक कुमार मंडल, मो०शाहजहाँ मंसूरी, सोनू कुमार पासवान, मो० जावेद हैं। उन्होंने बताया कि घटना में उपयोग किये गए सेमी ओटोमेटिक पिस्टल, 2 टीभीएस अपाची मोटरसाईकिल और लुट के रुपये से 2.5 लाख में खरीदी गई एक आर०वन० फाईव बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बचे हुए अपराधियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।