Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
14-Jun-2022 09:44 PM
ARARIA: अररिया मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी नरेश धरकार की संदिग्ध मौत हो गयी है। इस मामले पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। जेलर हेम हेम्ब्रम ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया था।
जबकि सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र प्रसाद का कुछ अलग ही कहना है उन्होंने बताया कि कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंगलवार की सुबह डॉ. बीके मिश्रा ड्यूटी पर थे तब कैदी नहीं एक डेड बॉडी आई थी।
डॉ. जीतेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में लाने से पहले ही कैदी की मौत हो चुकी थी। डेड बॉडी का इलाज थोड़े ही ना होता है। यदि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई होती तो हमलोग डेथ सर्टिफिकेट देते। जाहिर है जेल प्रशासन इस मामले में कुछ ना कुछ छिपा रहा है। कैदी की संदिग्ध मौत पर जेल प्रशासन द्वारा खुलकर बातें नहीं रखी जा रही है।