ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

आरक्षण पर संकट देख भड़क गए हैं चिराग, लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई नाराजगी

10-Feb-2020 12:41 PM

DELHI : प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए फैसले के खिलाफ आज लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिला. एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान गुस्से में नजर आए.  चिराग पासवान ने लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असहमति जताते हुए सरकार से मांग की कि आरक्षण के तमाम बिंदुओं को संविधान की नौवीं अनुसूची में लाया जाए.


चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण को लेकर बार-बार जिस तरह की दुविधा और संशय वाली खबरें सामने आती रहती हैं। उसे देखते हुए आवश्यक हो जाता है कि आरक्षण के तमाम बिंदुओं को संविधान की नौवीं अनुसूची में  डाला जाए. चिराग पासवान ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बीच हुए पूना पैक्ट के तहत देश के अंदर आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। अगर कोई यह समझता है कि आरक्षण कोई खैरात है तो उसे अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि बार बार इस तरह की जो बात कही जाती है कि ये सरकार आरक्षण विरोधी है और दलित विराधी है इसका प्रभाव जनता पर पड़ता है. ये जो एनडीए की सरकार है उसने आरक्षण प्रणाली को और मजबूत किया है. हमारी सरकार ने गरीब सवर्णों को भी आरक्षण दिया है.