गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Dec-2023 12:06 PM
By First Bihar
DESK : संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां दिन है। आज शीतकालीन सत्र में कुछ नए बिल भी पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा में नए क्रिमिनल बिल पर भी बहस होगी। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसद की सुरक्षा में चूक मामले में काफी हंगामा हुआ है। ऐसे में देश के रक्षा मंत्री ने सांसदों को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि - बिना जान पहचान के किसी को भी पास निर्गत नहीं करें।
वहीं, सदन की सुरक्षा मामले में अपनी बात को रखते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि - हम ने सभी ने इस घटना की निंदा की है। स्पीकर ने इस मामले का संज्ञान लिया है। हमें इस बारे में सावधान रहना होगा कि हम किसके पास जारी करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि - सांसद किसी भी अराजक लोगों को पास ना दें।सभी सांसदों को सावधानी बरतने की जरूरत है कि हम ऐसे लोगों को पास न दें, जो भवन के अंदर अराजकता पैदा कर दे।
आपने तुरंत संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिए हैं। अन्य जो कदम उठाने चाहिए, वे भी उठाए जाएंगे। ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो. हमें घटना की निंदा करनी चाहिए. अब सदन के अंदर अराजक स्थिति पैदा करने का कोई औचित्य नहीं है। उसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को फिलहाल 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इसके साथ ही संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। वहीं, विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से सदन में अराजकता न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कल की जो घटना है, वो लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी है। लोकसभा अध्यक्ष के नाते मेरी जिम्मेदारी है। मैं आपके साथ बैठकर चर्चा करूंगा। कल भी चर्चा की थी। फिर चर्चा करेंगे। इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है। ओम बिरला ने कहा, सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती सरकार, ना हम करने देंगे