मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
18-Nov-2019 04:50 PM
ARARIA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अररिया जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वारदात सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. दरअसल महज 13 साल के एक नाबालिग लड़के ने 7 साल के मासूम का मर्डर कर दिया. उसने गला दबाकर मासूम की जान ले ली.
यह खौफनाक वारदात जिले के भरगामा थाना इलाके के पोठिया गांव की है. जहां 13 साल के एक नाबालिग लड़के ने 7 साल के मासूम का मर्डर कर दिया. हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नाबालिग लड़के ने मर्डर करने के बाद मासूम की लाश को शौचालय की टंकी में छुपा दिया. आरोपी नाबालिग गांव का ही रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग ने पप्पू यादव के घर से मूंग की चोरी की थी. इसे रौनक ने देख लिया था. रौनक ने इसकी शिकायत अपने माँ-बाप से कर दी थी. रविवार की शाम उसने चॉकलेट का लोभ देकर रौनक को एकांत में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी.
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है. भरगामा थाना पुलिस ने मासूम की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मृतक की मां ममता देवी ने आरोप लगाया कि उसी के गांव के ग्रामीण का नाबालिग बेटा उसके बेटे रौनक को चॉकलेट का लोभ देकर अन्यत्र कहीं लेजाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. ग्रामीणों की सख्ती से पूछताछ के बाद नाबालिग लड़के ने अपना गुनाह कबूला. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.