मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
16-Dec-2020 07:40 PM
ARARIA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राज्य के कई जिलों में हत्या, बलात्कार और लूट जैसी बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला अररिया जिले का है, जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुंशी बताया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात अररिया जिले के बौंसी थाना इलाके की है, जहां रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरब पंचायत स्थित ठोंगा घाट पर पुल के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सज्जो यादव (44) के रूप में की गई है, जो पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्थित लाडूगढ़ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक सज्जो यादव अररिया में ठोंगा घाट पर पुल बनाने वाली कंपनी एनके कन्स्ट्रक्शन का मुंशी बताया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल के पास अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद पता चला कि सज्जो यादव को गोली लगी है. कुछ देर के बाद सज्जो यादव को उनके चचेरे भाई गुड्डू यादव घायल हालत में इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले गए, वहां बुधवार अल सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वारदात की सूचना मिलते ही अररिया एसपी हृदयकान्त, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, बौसी थानाध्यक्ष शिवनाथ ठाकुर, रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पुल निर्माण कंपनी के एक और मुंशी चितरंजन कुमार और अन्य लोगों से उन्होंने पूछताछ की. एसपी हृदयकान्त ने बताया की प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या का मामला लग रहा है. एसपी ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है.