Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 11:01 AM
By K.K.SINGH
ARA : .नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर आरा से पटना जा रहे तीन विधायक और MLC को पटना पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया गया. पटना पुलिस ने परेव के पार तीनों को दो घंटे तक रोके रखा.
जिसके बाद रोके गए विधायकों में आक्रोश है. उनका कहना है कि नीतीश कुमार के आदेश पर पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर रोके रखा . सरकार का इरादा अपराधी को बचाने का है, जिसके कारण ही नेता और विधायकों को रोका गया है.
बता दें कि तेजस्वी यादव आज अपने विधायकों और नेताओं के साथ गोपालगंज जाने वाले थे. लेकिन फिलहाल कोरोना महामारी और लॉकडाउन देखते हुए उनकी यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव को जिला प्रशासन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि नेता प्रतिपक्ष होने के कारण उनके निकलने पर भारी भीड़ हो सकती है. लिहाजा उनको इसकी इजाजत नहीं दी जा रही है. हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों को तेजस्वी यादव ने अपने आवास के बाहर ही यह साफ तौर पर कह डाला है कि अगर आपको कोई कानूनी कार्रवाई करनी है तो करें लेकिन मैं गोपालगंज जाऊंगा. जिसके बाद से राबड़ी आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है.