ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / आरा सदर अस्पताल की हालत बेहाल, मरीज को भर्ती करने से किया साफ...

आरा सदर अस्पताल की हालत बेहाल, मरीज को भर्ती करने से किया साफ मना

13-Jul-2019 02:54 PM

By 7

ARA : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात खुद ही ख़राब है. सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार है. अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला आरा का सदर अस्पताल एक बार फिर से सवालों के घेरे में हैं. एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक आरा सदर में इलाज कराने के लिए आया मगर उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा. दरअसल जख्मी युवक बहुत देर तक एम्बुलेंस में तड़पता रहा लेकिन किसी को उसकी जान की फ़िक्र नहीं हुई. सरकारी अस्पताल की लापरवाही को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए. सरकारी हॉस्पिटल की इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के ऊपर सवालिया निशान खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के आयर थाना इलाके के अशुधन गांव के रहने वाले अशोक यादव के19 साल का बेटा निर्मल सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. बताया जा रहा है कि निर्मल अपने गांव से इसाढ़ी जा रहा था तभी दुल्हिन गंज बाजार के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. आनन फानन में उसके परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आये मगर वहां हॉस्पिटल बड़ी लापरवाही के कारण उसका इलाज नहीं हो पाया. कोई भी व्यक्ति उसे एम्बुलेंस से उतारने वाला भी नहीं था. अस्पताल की बेरुखी के कारण परिजनों को निजी हॉस्पिटल की ओर रुख करना पड़ा. जख्मी युवक के परिजन चंदेश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था नहीं है. इसलिए वो प्राइवेट हॉस्पिटल में जा रहे हैं. अस्पताल के कर्मी ने कहा कि कोई नहीं है. खुद ही मरीज को स्ट्रेचर पर लाद कर लाइए तो इससे नाराज परिजन घायल को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए.