ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / आरा जेल में खाना पहुंचाने के लिए अपराधियों ने की थी फायरिंग, पुलिस...

आरा जेल में खाना पहुंचाने के लिए अपराधियों ने की थी फायरिंग, पुलिस ने किया खुलासा

13-Jul-2019 05:26 PM

By 7

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. बुधवार को दोपहर में सरेआम आरा जेल गेट पर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक और हथियार भी बरामद किया है. पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी ने बताया कि जेल के अंदर खाना पहुंचाने को लेकर विवाद हुआ था. जेल के अंदर बंद कुछ कुख्यात अपराधी बाहर से खाना मंगाना चाहते थे. जिसका जेल प्रशासन ने विरोध किया था. एसपी ने आगे बताया कि दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे जबकि एक आरोपी कुख्यात गोरख राय गिरफ्तार हो गया था. बाद में पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना के दूसरे आरोपी आरा नगर थाना इलाके के संजय गांधी कॉलेज के पीछे किसी दूकान पर बैठकर वारदात की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से फायरिंग के दिन उपयोग की गई चोरी की मोटरसाइकिल, बाइक, 2 देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने छोटू यादव, शिवम यादव और रानू यादव को दबोचा है. इस वारदात का दूसरा मुख्य आरोपी विष्णु राय अभी भी फरार चल रहा है. बता दें कि बेफौफ अपराधियों ने बुधवार को सरेआम मंडल कारा (जेल) के गेट से महज दस कदम की दूरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी थी. जबतक पुलिस कुछ समझ पाती अपराधी फरार हो गए थे. खबर सामने आई थी कि वर्चस्व व दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जेल में बंद अपराधी ममलेश सिंह तथा अभिषेक सिंह के साथ एक सिपाही का बकझक हुआ था. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट