राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
23-Aug-2020 08:13 PM
ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. जहां एक युवक ने सुसाइड कर लिया है. फेसबुक पर लाइव आने के बाद युवक ने अपने सिर में गोली मारकर ख़ुदकुशी की है. मृतक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. भोजपुर पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पूरी घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां दक्षिणी एकौना गांव में रविवार की शाम एक युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. ख़ुदकुशी से ठीक पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर मृतक युवक ने अपना एक वीडियो डाला है. उस वीडियो में शराब की बोतलें और कई चीजें दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही वीडियो में जमीन पर पड़ा हुआ एक हथियार भी दिख रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने उसी हथियार से खुद को गोली मारी है. मृतक की पहचान एकौना गांव के रहने वाले विनोद सिंह के बेटे सुमित सिंह के रूप में की गई है.
वीडियो में मरने से पहले युवक यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि, 'हम सुमित सिंह जा रहे हैं अपनी वाइफ के चलते. मेरी वाइफ का परिवार उसको पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. मेरी वाइफ गलत है. ठीक है ! हम बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से पूरा बात कहना चाहते हैं कि 12 या 6 जून को मैंने अपनी वाइफ का फोन पकड़ा था. किसी राहुल नाम के लड़के से बात करते हुए हम पकड़े थे. ठीक है !'
उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उदवंतनगर थानध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी है कि युवक के सिर में गोली लगी है. उसे आरा सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. भोजपुर के नए एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मामला सुसाइड का लग रहा है. युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. उस वीडियो की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.