राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
16-Mar-2020 03:24 PM
By KK Singh
ARRAH : आरा में ट्रैफिक जाम की समस्या सिर चढ़ कर बोल रही है। आरा में तीन-तीन ट्रैफिक थाना बनाया गया है बावजूद इसके ट्रैफिक की रफ्तार अटक गयी है। इसका खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल को निकली महिला जाम में ऐसी फंसी की रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया।
आरा जाम से कराह रहा है। लाख दावों के बावजूद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आज तो हद ही हो गयी। एक गर्भवती महिला इस जाम के झाम में फंस गयी। महिला घर से सदर अस्पताल के लिए डिलीवरी करवाने निकली लेकिन पांच किलोमीटर पहुंचने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान महिला रास्ते में डिलीवरी पेन से तड़पड़ी रही। लेकिन कोई रास्ता नहीं बन सका। मजबूरन महिला की डिलीवरी रास्ते में ही करवाने का फैसला लिया गया।पूरा मामला जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव का है जहां से एक गर्भवती महिला इलाज के लिए आरा आ रही थी। इसी दौरान उसे लेकर आ रहा एंबुलेंस नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल पर ही जाम में फंस गया। दो घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बाद बच्ची को महिला ने गाड़ी में ही जन्म दे दिया।बच्चे को जन्म देने वाली महिला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी राखी देवी है।
एंबुलेंस में कुछ महिलाओं के सहयोग से महिला की डिलीवरी करायी गयी।बाद में नवजात बच्चे के साथ महिला सदर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों की जांच की । दोनों फिलहाल स्वस्थ्य हैं। लेकिन आरा कै ट्रैफिक जरूर बीमार है। सड़कों पर बेतरतीब ढ़ंग से दौड़ती गाड़ियों ने सड़क पर पैदल लोगों का भी चलना मुश्किल कर दिया है।