मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
01-Aug-2020 11:57 AM
By KK Singh
ARA: प्रेमी प्रेमिका को मोबाइल देने के लिए उससे गांव पहुंचा था. इस दौरान दोनों को मिलते हुए लोगों ने देख लिया और पकड़कर मंदिर में शादी करा दी. यह मामला संदेश के भीमपुरा गांव का है.
प्रेमी युगल ने फिल्मी अंदाज में मंदिर में रचाई शादी. अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में एक प्रेमी युगल ने मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो गए. लड़का भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव का रहने वाला है. वही, लड़की अजीमाबाद थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच प्रेमी अपने प्रेमिका के घर उसके बुलावे पर पहुंच गया जैसे ही इस बात की जानकारी उसके घरवालों को हुई उन लोगों ने गांव के लोगों को इकट्ठा कर दोनों की शादी गांव के मंदिर में करा दी.
प्रेमी के बताया कि वह अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने उसके गांव आया हुआ था. तभी घर के लोगों ने उसको पकड़ लिया बाद में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस शादी को देखने के लिए काफी संख्या में शिव मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई. वही, मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच दोनों की शादी को संपन्न कराया सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देकर लड़के के साथ लड़की को विदा किया इसको लेकर के दिनभर गांव में चर्चा का माहौल कायम रहा बाद में गांव के लोगों ने उन लोगों को वहां से लड़के के गांव भेज दिया.