ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बेटे की बर्बर पुलिस पिटाई पर विरोध जताया तो पप्पू यादव की पार्टी नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लाद दिये गये कई संगीन आऱोप

07-May-2021 06:45 AM

ARA : आऱा के हसन बाजार ओपी में अपने बेटे की बर्बर पुलिस पिटाई का विरोध जताने पहुंचे पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को पुलिस ने संगीन आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जन अधिकार पार्टी यानि जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ यादव चीख चीख कर कह रहे थे कि पुलिस ने उनके बेटे की बर्बर तरीके से पिटाई कर दी थी. इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने वे खुद पुलिस थाने में गये थे. लेकिन पुलिस की प्राथमिकी कह रही है कि जब पुलिस टीम लॉकडाउन लगाने के लिए गश्ती कर रही थी तो काशीनाथ यादव, उनके बेटे औऱ दूसरे समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. 


जाप के नेता को भेजा जेल

भोजपुर की पीरो थाने के हसन बाजार ओपी में पुलिस के ASI  सुभाषचंद्र के बयान पर पुलिस ने खुद एक मामला दर्ज किया है. इस प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस जब गश्ती कर रही थी तो हसन बाजार में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के समीप बिना मास्क के बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई नजर आयी. पुलिस की टीम ने जब भीड़ में शामिल लोगों को सड़क पर घूमने से मना किया तो उन लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया. पुलिस की प्राथमिकी के मुताबिक जाप नेता काशीनाथ यादव, उनके बेटों औऱ दूसरे लोगों ने लाठी-डंडे औऱ रॉड से पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस टीम के साथ जमकर मारपीट किया. इस मामले में काशीनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

असली कहानी कुछ औऱ

भोजपुर जिले के हसन बाजार के लोगों ने कुछ अलग ही कहानी बतायी है. उनके मुताबिक गुरूवार की सुबह पुलिस ने काशीनाथ यादव के बेटे गुड्डू सिंह की जमकर पिटाई कर दी थी. राज्य सरकार ने लोगों को जरूरी सामान की खरीददारी के लिए दिन के 11 बजे तक बाजार में जाने की इजाजत दी है लेकिन पुलिस ने समय सीमा खत्म होने से पहले ही गुड्डू सिंह की पिटाई कर दी. अपने बेटे की पिटाई की खबर मिलने के बाद काशीनाथ यादव खुद हसन बाजार ओपी में शिकायत लेकर गये थे. वहां न सिर्फ उनकी जमकर पिटाई की गयी बल्कि प्राथमिकी दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया. 

जाप नेता की गिरफ्तारी के बाद हसन बाजार इलाके में आक्रोश है. जाप समेत दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी हसन बाजार ओपी के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. माले ने इसे अन्याय की पराकाष्ठा बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.