राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
10-Sep-2020 07:07 AM
ARA : बिहार के आरा में इनदिनों अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर घर लौट रहे 3 दोस्तों को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसमें से एक युवक की स्पॉट डेथ हो गई। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वारदात भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है। जहां जगवलिया और पिरौटा गांव के पास अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने 3 दोस्तों को गोली मार दी, जो बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर घर लौट रहे थे। गोली लगने के कारण एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो फ्रेंड्स गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में की गई है, जो रामबाबू रजक का बेटा बताया जा रहा है। शिवाधार गोड़ का बेटा मुन्ना कुमार और कन्हैया चौधरी का बेटा मुकेश कुमार इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इन दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। उधर मृतक रंजीत के घर में चीख चीत्कार मची हुई है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
इस घटना में जख्मी मुन्ना कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने कृष्णगढ़ थाना इलाके के सरैया गांव में गए थे। बुधवार देर रात को ये लोग पार्टी एन्जॉय कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। तभी जगवलिया और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। ये लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीनों दोस्तों को गोली लगी, जिसमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही फौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आरा के डीएसपी पंकज कुमार रावत ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि हत्या के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चला है। इस गंभीर मामले की तहकीकात की जा रही है। घायलों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है। कई इलाकों में रेड मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।