राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
16-Aug-2020 01:57 PM
ARA : बिहार में कोरोना काल में भी तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच आरा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भोजपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वारदात भोजपुर जिले के चांदी थाना इलाके की है। जहां खनगांव मोड़ के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान बुटन कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार (25) के रूप में की गई है, जो सीवान जिले में नबीगंज थाना इलाके के किशनपुरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद का बेटा बताया जा रहा है। मृतक बुटन उर्फ इंद्रजीत पेशे से एक सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है।
वारदात के समय बुटन के साथ मौजूद पिकअप वैन के ड्राइवर ने बताया कि ये दोनों सीवान से रोहतास जिले के कच्छवां बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। जब देर रात पीकअप पर सभी लोड कर दोनों वापस लौट रहे थे। इस दौरान खनगांव मोड़ के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। वे लोग गाड़ी रोककर पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही उन्होंने बुटन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
ड्राइवर ने आगे बताया कि उसने बुटन के घर फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आरा सदर अस्पताल पहुंचे मृतक बुटन के पिता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुटन अक्सर सब्जी खरीदने रोहतास के कच्छवां बाजार में जाया करता था। बीते दिन भी सुबह 11 बजे के करीब वह सीवान से निकला था। देर रात ड्राइवर ने फोन कर सूचना दी कि ऐसी घटना हुई है। उधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
वहीं दूसरी ओर, वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस की टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है। चांदी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद बुटन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल में भेजा है। इस मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।